Price: ₹1,450 - ₹652.00
(as of Apr 30, 2025 08:14:06 UTC – Details)
9788173157394 : You Can Heal Your Life
‘यू कैन हील योर लाइफ’—इस अद्भुत पुस्तक के माध्यम से लुइस एल. हे आत्मविकास की यात्रा को पाठकों के साथ बाँट रही हैं। उनका कहना है कि हमारा जीवन कितना भी निम्न स्तरीय क्यों न रहा हो, हम अपने जीवन को पूरी तरह बदलकर उसे और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। इस पुस्तक में सबकुछ है—जीवन, उसके मूल्य और अपने आप पर कैसे स्वाध्याय करें। अपने बारे में आपको जो भी जानने की आवश्यकता है, वह सब इसमें है। इसमें रोग के संभावित मानसिक कारणों की संदर्भ मार्गदर्शिका है, जो वास्तव में उल्लेखनीय और अनूठी है। किसी निर्जन द्वीप पर कोई व्यक्ति इस पुस्तक को पा जाए तो वह अपने जीवन को बेहतरीन बनाने के लिए जो भी जानना चाहता है, वह सब इससे सीख-समझ सकता है।
9789352666805 : Khud Se Prem Karo
‘खुद से प्रेम करो’—अपनी आँखों में गहराई से देखना और एफर्मेशंस (दृढ़ वचन) दोहराना—स्वयं से प्रेम करना सीखने और दुनिया को एक सुरक्षित एवं प्रेम करने वाले स्थान के रूप में देखने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है। प्रसिद्ध सेल्फ-हेल्फ लेखिका लुइस एल. हे लोगों को मिरर वर्क (खुद से प्रेम करो) करना तब से सिखा रही हैं, जब से वे एफर्मेशंस सिखा रही हैं। सीधे शदों में, जो कुछ भी हम कहते या सोचते हैं, वह एक एफर्मेशन है। आपकी स्वयं से की गई सभी बातें, आपके मन में चल रहे विचार एफर्मेशंस की एक धारा हैं। ये एफर्मेशंस आपके अवचेतन के लिए संदेश हैं, जो सोच और व्यवहार के अभ्यस्त तरीके स्थापित करते हैं। सकारात्मक एफर्मेशंस आपके अंदर उपचारात्मक विचार और सोच का रोपण करते हैं, जो आत्मविश्वास और आत्मसम्मान विकसित करने में तथा मानसिक शांति और आंतरिक खुशी उत्पन्न करने में आपका सहयोग करते हैं।
9789355627278 : 80/20 Your Life
80/20 नियम, जिसे ‘पैरेटो सिद्धांत’ के रूप में भी जाना जाता है, एक इतालवी अर्थशास्त्री विल्फ्रेडो पैरेटो के दिमाग की उपज थी। आज 80/20 नियम की चर्चा आमतौर पर व्यवसाय और कार्यस्थल उत्पादकता के संदर्भ में की जाती है। इस पुस्तक में हम एक अलग दृष्टिकोण अपनाने जा रहे हैं। हम इस सरल एवं जीवन बदलने वाली अवधारणा को आपके दैनिक अनुभव के हर पहलू पर लागू करने जा रहे हैं। आप पाएँगे कि 80/20 नियम एक शक्तिशाली उपकरण है, जिसका उपयोग आप अपने कॅरियर, घरेलू जीवन और रिश्तों से अधिकतम संतुष्टि प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।
9789355623645 : The Art of Letting Go
हममे से अधिकांश लोग नकारात्मक विचारों और भावनाओं से ग्रस्त होते हैं। इनमें से कुछ गहरे व्यक्तिगत नुकसान के कारण दर्दनाक स्मृतियों से उपजी होती हैं, तो कुछ झूठी उम्मीदों और टूटे हुए सपनों के परिणामस्वरूप होने वाली पीड़ादायक निराशाओं से उत्पन्न होती हैं और कुछ अन्य होती हैं, जो हमें प्रतिदिन परेशान करने वाले तनावों एवं संकटों के कारण उत्पन्न हुए क्रोध, आक्रोश व हताशा से आती हैं। इस पुस्तक में चीजों को जाने देने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से डिजाइन की गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया बताई गई है। इससे आप अनासक्ति की मानसिकता अपनाना सीखेंगे। अनासक्ति के विचार को अकसर भौतिक संपत्ति का परित्याग करने के रूप में समझा जाता है। हम अनासक्ति का अनुसरण उस रूप में करेंगे, जैसे कि वे शिकायतों, कड़वाहटों और अन्य मनोवैज्ञानिक बोझों से संबंधित हैं, जो हमारे दिमाग में स्वतंत्र रूप से रहते हैं।
ASIN : B0DMRYTLHY
Publisher : Prabhat Prakashan Pvt. Ltd. (8 November 2024)
Language : Hindi
Paperback : 752 pages
Item Weight : 410 g
Dimensions : 22 x 14 x 2.8 cm
Country of Origin : India
Net Quantity : 4 Count
Packer : BestSellingBooks
Generic Name : Book